सेक्टर-1 में लोगों की समस्या सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : 1
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। डॉ. सतीश खोला ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनका समाधान करवाया। 100 से अधिक समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता और सरल प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचाना है। परिवार पहचान पत्र योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण योजनाएं तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।