08जेएनडी21: महिलाओं के रोगों की जांच करते हुए डॉ चित्रा वत्स। संवाद
नरवाना। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति सदस्यों द्वारा कैनाल रोड स्थित जयराम अस्पताल में आयोजित महिलाओं की बीमारी के लिए निशुल्क जांच शिविर का रविवार को चौथा दिन रहा। 65 से ज्यादा महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। डॉ. चित्रा वत्स ने उन महिलाओं को उपचार बताए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की हर बीमारी की बारीकी से जांच की जा रही है। पूर्व प्रधान नरेश जैन, सचिव पवन मित्तल, कैशियर जयपाल बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद