रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित यादव कल्याण सभा की ओर से श्री कृष्ण भवन में 26 नवंबर रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के बाद सभा की कार्यकारिणी की मासिक बैठक प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में और महन्त लाल दास मुख्य संरक्षक के सानिध्य में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडा के तहत विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा।
सभा प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव के अनुसार इस बार के शिविर में डॉक्टर रवि राव मेडिसिन में, डॉक्टर आत्म प्रकाश यादव हड्डी रोग में, डॉक्टर प्रदीप यादव सर्जरी में, डॉक्टर सर्वेश यादव नेत्र रोग में, डॉक्टर अजीत यादव बाल रोग में और डॉक्टर योगेन्द्र यादव चर्म रोग में ओपीडी सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बार दीपक यादव डायग्नोस्टिक सेंटर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई स्कैन, एक्स-रे के लिए और डॉक्टर गजेंद्र यादव पैथ लैब ब्लड टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होंगे।