नांगलमूंदी। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर कमरे से 89 हजार रुपये चोरी कर ले गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव मायन निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गए थे। दो दिन बाद लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा है और 89 हजार रुपये गायब हैं। खोल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।