संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोर नकद समेत अन्य सामान उठा ले गए।
नेहरूगढ़ गांव निवासी रोहतान ने बताया कि वह रात में अपनी कार को पंचायत घर के सामने खड़ी की थी। वहां दो अन्य गाड़ियां खड़ी थीं। सुबह उठकर देखा तो चालक सीट की तरफ का शीशा टूटा था। कार से 42 हजार कैश, 7 चेकबुक, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड व दूसरे डॉक्यूमेंट चोरी हुए मिले। आर्मी में सेवारत दीपक की कार का भी शीशा टूटा हुआ था। इसमें से 8500 कैश चोरी मिला। कंपनी में जॉब करने वाली हरीश यादव की इटियॉस कार का शीशा तोड़कर 4500 रुपए कैश, म्यूजिक सिस्टम, स्टेपनी व बैक कैमरा की केबल चोरी हुई मिली। पुलिस ने केस दर्ज किया है।