फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1600 मीटर दौड़ में मोहित अव्वल

विज्ञापन
फोटो संख्या:86- सतनाली खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी कोच व कमेटी के साथ--
विज्ञापन
सतनाली। खेल मैदान सतनाली में बाबा चंद्राईनाथ 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वार्ड नंबर एक से जिला पार्षद योगी वचनाई नाथ ने बताया कि सतनाली के खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में करीब 100 से 125 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में मोहित माधोगढ़ प्रथम, मंजीत पथरवा द्वितीय व मोहित बारड़ा तृतीय रहे। योगी वचनाई नाथ ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि व टी शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जयवीर कोच बास, अनिल शेखावत, विनोद पहलवान, मास्टर सांवत कुमार, हरिओम ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें