संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वैन 7 जनवरी को गांवों में पहुंचेगी और लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के नोडल अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कालूवास में प्रात: 10 बजे, लाखनौर में 3 बजे, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव झोलरी में प्रात: 10 बजे व जुड्डी में 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव आसलवास में प्रात: 10 बजे व गांव सैदपुर-जैतपुर में 3 बजे, प्रचार वाहन नंबर 4 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव खालेटा में प्रात: 10 बजे व गांव गोठड़ा टप्पा खोरी में 3 बजे, प्रचार वाहन नंबर 5 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव रोझूवास में प्रात: 10 बजे व गांव राजावास में 3 बजे और प्रचार वाहन नंबर 6 बावल विधानसभा के गांव मुकंदपुर बसई में प्रात: 10 बजे से व गांव संगवाड़ी में 3 बजे से पहुंचेगी। इस दौरान आमजन को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।