रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनसंवाद के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि आज निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 10 और दोपहर बाद 3 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभांवित करेगी।
प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में सुबह 10 बजे से व लिसान में शाम 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव छव्वा में सुबह 10 बजे से व गढ़ी में दोपहर बाद 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव धारन में सुबह 10 बजे से व गांव नरसिंहपुर गढ़ी में दोपहर बाद 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 4 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव राजियाका में सुबह 10 बजे से व गांव पुंसिका में दोपहर बाद 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 5 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव मस्तापुर में सुबह 10 बजे से व गांव मुरलीपुर में शाम 3 बजे से तथा प्रचार वाहन नंबर 6 बावल विधानसभा के गांव जड़थल में सुबह 10 बजे से व कसौली में शाम 3 बजे से पहुंचकर आमजन को सरकार की अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए विभिन्न सेवाओं का लाभ देगी।