फोटो: 1रेवाड़ी। कोसली में मॉक रन को हरी झंडी दिखाते एसडीएम उदय सिंह। स्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। रेवाड़ी में रविवार को होने वाली हाफ मैराथन के मद्देनजर शुक्रवार को उपमंडल कोसली में मॉक रन का आयोजन किया गया। इसे एसडीएम कोसली उदय सिंह ने हरी झंडी दिखाई। मॉक रन का आयोजन हुड्डा ग्राउंड से लेकर राजीव गांधी परिसर कोसली तक हुआ। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डीएसपी पवन कुमार, तहसीलदार जितेंद्र धनखड़, संचार मंत्रालय सदस्य जेडी गर्ग, बीईओ राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य दयानंद भारद्वाज, एसएचओ मुकेश चंद, कोच ममता यादव, सरपंच रामकिशन, देवेंद्र शर्मा सुधराना, महेंद्र डीपीई आदि मौजूद रहे। संवाद