फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल हैंग कर खाते से निकाले 2.78 लाख रुपये

Tue, 24 Nov 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने गांव चान्दनवास निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैंग कर उसके बैंक खाते से 2 लाख 78 हजार 681 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब खाते से रकम निकलने का पता चला तो उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चान्दनवास निवासी कुलदीप पुत्र बीरेंद्र ने बताया कि 17 नवंबर को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैंग कर दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से कई बार में कुल 2,78,681 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार, उसे समझ नहीं आया कि उसके मोबाइल और बैंक खाते के साथ किस तरह धोखाधड़ी की गई। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें