फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने बस स्टैंड और खराब सड़कों का मुद्दा उठाया

Wed, 20 Nov 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव विधानसभा में बोलते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में रेवाड़ी के बस स्टैंड, अग्रसेन चौक से झज्जर चौक तक सीसी रोड के निर्माण के लिए बजट जारी करने की मांग की। बॉयज कॉलेज के निर्माण व धारुहेड़ा के अस्पताल को निर्धारित जमीन पर जल्द स्थानांतरित करने समेत अन्य मांगों को अमलीजामा पहनाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि नए बस स्टैंड के अभाव में जहां रेवाड़ी शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं बाजार की जर्जर सड़कों के चलते लोगों को परेशानी होती है। इसलिए दोनों कार्यों के लिए जल्द बजट जारी किया जाए। विधायक ने कहा कि पुरानी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें