सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी कार्यक्रम मन की बात कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ सुनी। जटवाड़ा में बूथ नंबर 1 पर पहुंचे निखिल मदान ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे विशेष रूप से खेलों पर फोकस करें। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और युवाओं की शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने पुलवामा में आयोजित पहले डे नाइट क्रिकेट का जिक्र किया और बताया कि कैसे जो कभी असंभव लगता था, आज वह संभव हो रहा है। इस दौरान पं. अमित शोनक, दीपक खत्री, विनोद खत्री, आशुतोष शोनक, रोहित भारद्वाज, महेश शोनक, श्याम सुंदर शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद