खोल में ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। गांव खोल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने खंड विकास व पंचायत कार्यालय में जनता दरबार लगाकर मौके पर ही जनसुनवाई करते हुए शिकायतों का निवारण करवाया। विधायक ने कहा कि लोगों की सभी शिकायतों का हल करवाना उनकी प्राथमिकता है। सरकार की ओर से भी समाधान शिविर और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों का निवारण करवाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता से सुनते हुए उसका समाधान करवाने के निर्देश दिए।