फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं संग किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विधायक कृष्ण कुमार का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। कसौला गांव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गांव चलो बस्ती चलो अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गांव बस्ती और परिवार तक पहुंचकर सरकार की नीतियों का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें