फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने रविवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव कसौली, बोलनी, पातूहेड़ा, प्राणपुरा व नांगल तेजू में ग्रामीणों से जनसंवाद किया। उन्होंने समस्याएं भी सुनीं और निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदि की समस्याएं आईं। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं व शिकायतें सीधे तौर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकते हैं। विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश से खर्ची-पर्ची का सिस्टम खत्म कर दिया है। पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जा रही हैं। अब नौकरी पाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने बच्चों को अच्छी अच्छी दिलाओ, ताकि वह अपनी योग्यता से बलबूते स्वयं ही नौकरी प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा, मंडलाध्यक्ष राजपाल कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप यादव, निखिल यादव जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, नवीन शर्मा जिला आईटी प्रमुख, सुरेश शर्मा, रामेहर यादव, गोल्डी चौहान, सतपाल थानेदार, एसडीएम होशियार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें