फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वैन को विधायक ने किया रवाना

Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जागरूकता वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण यादव व अ​धिकारी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से दिशा के अंतर्गत संचालित टेली-लॉ कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा में जिला-स्तरीय दिशा मोबाइल जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। वीरवार को रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दिशा जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन जिले के सभी गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को टेली-लॉ कार्यक्रम, निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों तथा अन्य डिजिटल न्याय संबंधी सेवाओं की जानकारी प्रदान करेगी। इसके उपरांत यह अभियान प्रदेश के अन्य जिलों में भी संचालित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन को न्याय व्यवस्था, कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें