वोट डालने के बाद खुशी जाहिर करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में परिवार के सदस्य। स्रोत : प्र
रेवाड़ी। रेवाड़ी के भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पूरे परिवार के साथ सेक्टर चार स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने खुलकर वोट किया है। अब परिणामों का इंतजार है। इस दौरान उनकी पत्नी सविता यादव, पुत्र एडवोकेट निशांत यादव व पुत्रवधू समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।