फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लॉक समिति के मेंबर के ऑफिस में बदमाशों ने की तोड़फोड़

Sun, 14 Apr 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। जिले के जाटूसाना ब्लॉक समिति के मेंबर आशीर्वाद के ऑफिस में देररात बदमाशों ने तोड़फोड़ की। शीशे और कुर्सियां भी तोड़ दी। इतना ही नहीं हवा में फायर कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गांव मांढैया खुर्द निवासी आशीर्वाद जाटूसाना ब्लॉक समिति के मेंबर हैं। उन्होंने कोसली-बेरली रोड पर अपना ऑफिस बनाया है। आशीर्वाद ने बताया कि देर रात बोलेरो और स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए 5-6 बदमाशों ने पहले ऑफिस में तोड़फोड़ की। इसके बाद हवा में फायर किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि वारदात के समय ऑफिस में कोई नहीं था। पास में ही रहने वाले उनके परिवार के लोगों ने सूचना दी। उस समय वह खेत में काम करने के लिए गए थे। आए तो बदमाशों मौके से भाग गए। पीड़ित के मुताबिक, उसे नहीं मालूम की फायरिंग करने वाले कौन थे और क्यों वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें