फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाबालिग से होटल में दुष्कर्म, होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। कस्बा में एक युवक ने अपने ही गांव की नाबालिग के साथ होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में होटल मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है।
वीरवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की पीड़िता को उसके ही गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद घबराई नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक यूपी के रहने वाले दिग्विजय और होटल के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मुख्य आरोपी को होटल में कमरा दिया, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें