फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंत्री बनवारी लाल ने सुनीं समस्याएं, दो गांवों को दिए 10-10 लाख रुपये

Thu, 30 Mar 2023 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री डॉ. बनवारी लाल।
विज्ञापन
फोटो-1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने गुरुवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव डयोढई और गुजरीवास में आयोजित जनसुनवाई सभा में शिरकत की। गांव की कई समस्याओं और मांगों को ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुशासन से सेवा संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यो को आगे बढ़ा रही है। बावल विधानसभा क्षेत्र में 6 विद्युत सब स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 3 का कार्य प्रगति पर हैं। बावल में 2014 से पहले जो नहरी पानी और पीने के पानी की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बनने वाला एकमात्र एम्स संस्थान बावल क्षेत्र में बनने वाला है और शिक्षा को विकास की पहली है। बावल क्षेत्र में 3 महिला महाविद्यालय संचालित है इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय में अब पीएचडी तक की कक्षाएं चल रही है। मंत्री ने गांव डयोढई व गुजरीवास के विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपयों के अनुदान की घोषणा की। इस अवसर पर पंचायत समिति बावल चैयरमैन छत्रपाल सिंह, नगरपालिका बावल के उपप्रधान अर्जुन चौकन, समाजसेवी अनिल रायपुर, सरपंच डयोढई बबीता कुमारी, कुलदीप यादव, हनुमान छाबड़ी , गुजरीवास सरपंच दलबीर सिंह, मास्टर सत्यनारायण व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें