कोसली। गांव परखोतमपुर निवासी एक लड़की मीनी बस से टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव परखोतमपुर निवासी दौलतराम ने बताया कि वीरवार को अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे करीब अपनी बेटी संजना के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिनी बस ड्राइवर गाड़ी से उन्हें उतार कर तेजी से बैक कर रह था। जिसमें उनकी बेटी संजना को बस से टक्कर मार गाड़ी ऊपर चढ़ा दी। जिसके कारण संजना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।