फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा से संबद्ध श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के बैनर तले मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेहरू पार्क से सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन माह का बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन की जिला प्रधान भतेरी देवी ने किया। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने मिड-डे मील कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिड डे मील कार्यकर्ता आर्थिक स्थिति में सबसे निचले पायदान पर है, जिसमें से काफी संख्या में विधवा हैं। यही तबका सबसे ज्यादा सरकार द्वारा उपेक्षित है। तीन माह का मानदेय अभी तक नही दिया है, पीछे 6 माह का मानदेय भी नहीं दिया गया था, जिसके लिए सड़कों पर उतरना पड़ा था। दिवाली का त्यौहार नजदीक है, परंतु उनके दीये में तेल डालने के पैसे तक भी मिड-डे मील कर्मी के पास नही है। मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन ने फैसला लिया है कि अगर सरकार ने दिवाली से पहले मिड डे मील कर्मियों का मानदेय नहीं दिया तो दिवाली वाले दिन सचिवालय पर दिन रात धरने पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें