पंजाबी भवन में आयोजित राधा नाम संकीर्तन। स्रोत : समाज
बावल। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला की आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गांव नैचाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बावल के एसडीएम संजीव कुमार ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि रेवाड़ी ग्रामीण क्षेत्र के 265 तथा बावल ब्लॉक के 214 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन सामुदायिक सहभागिता एवं पोषण विषय पर गतिविधियां आयोजित की गईं। माताओं और बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ लाभार्थियों से संवाद, पोषण जागरूकता, स्वास्थ्य एवं बच्चों की वृद्धि एवं विकास से जुड़ी जानकारी दी गई। संवाद