फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

Sun, 22 Feb 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास मंडल स्थित बाबा मोहन दास मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के महंत महावीर दास की उपस्थिति में हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। सम्मेलन से पहले कलश यात्रा निकाली गई। खरसानकी, अकबरपुर, भाड़ावास, भीम खड़खड़ी और प्रहलादपुर सहित कई गांवों से महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते कलश लेकर मंदिर पहुंचीं। महंत महावीर दास ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है।समाज में जात-पात और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर सभी को समानता के भाव से आगे बढ़ना चाहिए। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें