प्राचीन शिव मंदिर में गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस पर पौधारोपण करते ग्रामीण।संवाद
कोसली। गांव सुरहेली के झाल मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम हवन से शुरू हुआ। हवन के बाद मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महंत दयानंदनाथ ने कहा कि गुरु गोरखनाथ का जीवन समाज को आध्यात्मिकता, सेवा और अनुशासन का मार्ग दिखाता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने पौधरोपण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में यादराम, सौरभ, सत्यनारायण, सतीश जोगी, सतपाल, बंशीलाल, हरविंद्र, शुभम, जोगी राव, लक्की, विजय, हेमंत, पवन, राहुल मौजूद रहीं।