कार्यक्रम के दौरान एकजुट एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के सभागार में दिवाली के अवसर पर सद्भाव मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत बीएमए के संदेश के साथ हुई। इसमें सभी से मिलकर खुशियों के दीप जलाने और आपसी प्रेम, विश्वास, सहयोग व भाईचारे के रिश्तों को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-मिलाप और आत्मीयता बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, राजेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद