29...राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सांपला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मौजूद स्वयं
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सांपला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को सामाजिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। जरूरतमंदों, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। समापन समारोह में खंड सांपला के सभी प्रधानाचार्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप नैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी मोहन, शालिनी, ललित, नरेंद्र व निशा आदि उपस्थित रहे। संवाद