नशा ना करने की शपथ लेते बच्चे। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने विद्यार्थियों को एकजुट होकर नशा मुक्त रहने की अपील की। कक्षा 11वीं की छात्रा ईशा ने सभी विद्यार्थियों को अपने देश व समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करने की शपथ दिलाई। संवाद