कोसली। सांस्कृतिक व भजन पार्टियां शेड्यूल अनुसार केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार नठेड़ा में किया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रचार कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वच्छता बनाए रखते हुए जल संरक्षण का संदेश देना है। विभाग के विशेष प्रचार अभियान में कवर किया गया है।