फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुडियानी स्कूल में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Sat, 18 May 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गुडियानी ​स्थित राजकीय स्कूल में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव गुडियानी स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक रत्न सिंह यादव ने की एवं खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेन्द्र यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मौलिक मुख्याध्यापक सुभाष मुलोदिया ने बताया कि विद्यालय की कुल 49 छात्राओं ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें 14 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। छात्रा कुमारी नीधि पंवार ने 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं। मुस्कान 454 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, मिनाक्षी 452 अंक से तीसरे स्थान पर, भूमि 448 अंक से चौथे स्थान पर, गरिमा 447 अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर, गुंजन 444 अंक प्राप्त कर छठे स्थान पर, सपना 436 अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर, साक्षी 432 अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर, अनुष्का 421 अंक पाकर नोवे स्थान पर एवं कुमारी ममता 414 प्राप्त कर दसवें स्थान पर रही। विद्यालय के मुख्याध्यापक रत्न सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक, गणित में 99, विज्ञान में 98 हिन्दी और अंग्रेजी में 94, सामाजिक और कला में 91 अंक हासिल किया। खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेन्द्र यादव ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर शिवराज चौहान प्राचार्य, राजपाल यादव प्राचार्य, ईश कुमार प्राचार्य, विद्या भुषण प्राचार्य, नीमा यादव, राजबाला यादव, सुनीता कला अध्यापिका कविता यादव, मधुर यादव लिपिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें