फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पारा पहुंचा 46 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म रहा रविवार का दिन

Mon, 20 May 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नाईवाली चौक स्थित सेंडपाइपर से गुजरती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में गर्मी ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। रविवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तल्ख धूप और पूरे दिन लू चलने से लोग परेशान रहे। जहां-तहां लोगों ने राहत के लिए छाए का सहारा लिया और शीतल पेय का सेवन किया।
रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले वर्ष 19 मई को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फिलहाल 31 मई तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसे देखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि गर्मी में गर्म हवा चलने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा की ओर से लू से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी का पालन कर लू से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


25 मई से शुरू होगा नौतपा

हर वर्ष ज्येष्ठ माह में 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है, जिसे नौतपा कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू होकर 3 जून तक चलेगा। इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने खासतौर पर वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों पर ध्यान देने और कोई परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।


लू से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, धूप में सिर ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, लस्सी, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में आसरा लें, ताजे फल, सलाद और ताजे भोजन का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं।
विज्ञापन

-

अपने जानवरों का ऐसे करें बचाव

जानवरों को छाया में रखें, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, पालतू कुत्ते को गर्मी में न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।



पिछले आठ दिनों का तापमान

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

12 मई 40.5 26.0
13 मई 40.0 26.0
14 मई 41.5 23.2
15 मई 42.5 23.2
16 मई 44.0 23.5
17 मई 45.2 26.5
18 मई 45.0 27.0
19 मई 46.0 27.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें