फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपते एमबीबीएस के छात्र और अभिभावक। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की एमबीबीएस के स्टूडेंट्स पर लागू की गई बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ व इस शिक्षा विरोधी बांड पॉलिसी के खिलाफ रोहतक पीजीआई में चल रहे एमबीबीएस स्टूडेंट्स के आंदोलन के समर्थन में वीरवार को जिला के अभिभावक व विद्यार्थियों ने मिलकर रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में सरकार की इस शिक्षा विरोधी, छात्र विरोधी व जनविरोधी पॉलिसी के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन

अभिभावकों की तरफ सोशल एक्टिविस्ट रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सरकार का यह कदम जनविरोधी हैं। सरकार की इस बॉन्ड पॉलिसी से शिक्षा का व्यापारीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा जो कि सरकार का छुपा हुआ एजेंडा है। मेडिकल की शिक्षा गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों की पहुंच से बाहर हो जाएगी तथा कुछ संपन्न लोगों का इस पर एकाधिकार कायम हो जाएगा। शिक्षा को किसी भी सूरत में व्यापार नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने सरकार द्वारा आंदोलनकारी छात्रों का दमन किए जाने की कड़ी निंदा की तथा बॉन्ड पॉलिसी को तुरंत वापस लेने तथा छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में सुरेश कुमार, प्रमिला, रजनी, अजीत सिंह,सुपाल पवार, योगेश वर्मा, महेश यादव ,राहुल, नितिन, मनीष ,दीपक, जितेंद्र और संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें