फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंप कर विरोध जताते भीम आर्मी प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव ढालियावास के सरकारी स्कूल में एक अध्यापक की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। भीम आर्मी की प्रदेश सचिव अनीता देवी ने कहा कि इस घटना से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अध्यापक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और विभाग की ओर से उसे सख्त हिदायत दी जाए कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें