फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उत्तम नगर में चलाया मेगा सफाई अभियान

Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 12 के उत्तम नगर में मेगा सफाई अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे चले इस सफाई अभियान के दौरान विधायक ने स्वयं हाथों में झाडू लेकर सफाई की तथा स्थानीय लोगों से खाली पड़े प्लाटों में कचरा नहीं फेंककर निर्धारित स्थान तथा नगर परिषद के वाहन में डालने की अपील की। भाजपा नेता सज्जन यादव तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के वार्ड में पहुंचने फूलमालाओं तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में युवाओं की टीम ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें