शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में यादव कल्याण सभा कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक हुई। सभा प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव के अनुसार, सभा के जनरल सेक्रेटरी डॉ. एलएस यादव ने बताया कि इस मीटिंग के एजेंडा में कार्यकारिणी सदस्यों से 12 मई को प्रस्तावित जनरल बाॅडी मीटिंग की तैयारियों बारे विचार-विमर्श करना है। जनरल बाॅडी की मीटिंग 11 बजे श्रीकृष्ण भवन के भूतल सभागार में होगी।