फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रसायन युक्त पानी की समस्या को लेकर राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की बैठक रही बेनतीजा

Thu, 01 Sep 2022 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मीटिंग में मौजूद रहे। मंत्री ने दोनों राज्यों के अधिकारियों को स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में उद्योगों के रसायन युक्त पानी की वजह से बिगड़े हालात सुधारने और हाईवे पर जलभराव रोकने के लिए वीरवार को राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई है। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी पहुंचे। हालांकि करीब दो घंटे धारूहेड़ा के जंगल बबलर पर्यटन केंद्र में चली बैठक बेनतीजा रही। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में दोनों ही स्टेट के प्रशासनिक अधिकारियों को स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीवर के पानी, बारिश का पानी और औद्योगिक इकाइयों के पानी की क्षमता का आकलन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अलवर और रेवाड़ी दोनों ही जिलों के अधिकारियों को पानी के पर्याप्त बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। 
 

बैठक में रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव, जयपुर के मंडलायुक्त विकास सीताराम भले, गुरुग्राम मंडलायुक्त आरसी बिधान, डीसी रेवाड़ी अशोक कुमार गर्ग, अलवर के डीएम जितेंद्र सोनी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार, एचएसवीपी गुरुग्राम की प्रशासक जसमीत कौर, एडीसी रेवाड़ी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, अतिरिक्त डीएम अलवर, प्रवीण कुमार, अजय कुमार आर्य, सूरज अग्रवाल, गुंजन सोनी सहित रेवाड़ी और अलवर जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

31 मई 2023 तक समाधान का दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 31 मई 2023 तक हर हाल में इस समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही बताया कि प्रत्येक माह के पहले और अंतिम सप्ताह में हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त कमेटी निरीक्षण करेगी, जिससे पता लगाया जा सकेगा कि भिवाड़ी की तरफ से आने वाला पानी रसायन युक्त है या नहीं है।
 

एनजीटी तक पहुंच चुका है मामला
धारूहेड़ा कस्बा में पिछले कई सालों से भिवाड़ी की तरफ से केमिकल युक्त पानी आ रहा है। ये पानी कंपनियों से निकलता है,
जिसकी वजह से धारूहेड़ा इलाके में भूजल भी खराब हो रहा है। साथ ही धारूहेड़ा शहर से लेकर नेशनल हाइवे तक की सड़क खराब हो चुकी है। इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनजीटी तक मामला पहुंच चुका है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी यह मामला उठा था, जिसके बाद उच्च स्तरीय बैठक का निर्णय लिया गया था लेकिन वी रवार को बैठक तो जरूर हुई, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया।

संयुक्त टीम निरीक्षण के साथ योजनाबद्ध तरीके से करेगी समाधान
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से हरियाणा के धारूहेड़ा क्षेत्र में आने वाले दूषित पानी की रोकथाम के लिए सजगता से कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान व हरियाणा प्रदेश के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करते हुए योजनाबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कस्बा धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आ रहे गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए दोनों राज्यों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावी कदम उठाएं ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें