कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह व अन्य। स्रोत :
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के तत्वावधान में पूजा कर हनुमान जी का ध्वजारोहण किया गया और स्टेज निर्माण की शुरूआत की गई। रामलीला के सचिव याद के सुगन्ध ने बताया कि इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन 22 सितंबर से श्री गणेश पूजन के बाद शुरू हो जाएगा। उसी दिन मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार के नाटक का मंचन किया जाएगा व विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। रामलीला के प्रधान अनुकूल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष नई पोशाकों, नए पर्दों व नए सेट के साथ रामलीला की शानदार प्रस्तुति की जाएगी, जिसके लिए कलाकारों द्वारा बड़ी मेहनत से रिहर्सल की जा रही है। संवाद