संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में सड़कों को बनाने से पहले अतिक्रमण हटवाना बहुत जरूरी है। इसके बाद ही पैमाइश होगी सकती है। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष कंवर सिंह ने नायब तहसीलदार को पत्र लिखकर कहा है कि बास रोड, धारूहेडा से सोहना रोड तक जो फिरनी का रास्ता है। यह रास्ता नगरपालिका, धारूहेड़ा द्वारा बनवाया जा रहा है। सरकारी रास्ते पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाकर ही सही तरीके से रोड बनाया जा सकता है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके। भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण होने व बहुत अधिक ट्रैफिक होने के कारण आमजन को आने-जाने में पेरशानी हो रही है व किसी भी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। कंवर सिंह ने कहा कि इस रास्ते की पैमाईश तत्काल प्रभाव से करवाने व मौके पर निशानदेही देने का कष्ट करें। यदि इस कार्य में कोई भी खर्चा आता है तो नगरपालिका उसे उठाने में समक्ष है।