रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा सिंगर एमडी रॉकस्टार को एंबेसडर पत्र सौंपते हुए। स्त्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव में जिले में मतदान के ग्राफ को बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के लिए यूथ आइकॉन हरियाणवी सिंगर एमडी रॉकस्टार को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
रेवाड़ी में मतदान प्रतिशतता बढ़ाना सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार (मनोज कुमार) अब मतदाताओं को मतदान के दिन बढ़चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बुधवार को स्वीप गतिविधियों के तहत एमडी देसी रॉकस्टार को जिला ब्रांड एंबेसडर पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सिंगर एमडी जिला गुरुग्राम के साथ ही रेवाड़ी के भी स्वीप गतिविधियों के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। एमडी रॉकस्टार स्वयं भी एक युवा हैं। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान व सोशल मीडिया पर युवाओं के लिए उनका संदेश मतदान के ग्राफ को बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगा।