फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमबीए विद्यार्थियों ने नए स्टार्टअप आइडियाज से दिखाई उद्यमिता की राह

Tue, 24 Nov 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एमबीए के द मैनेजर्स ग्रुप के विद्यार्थियों ने प्रोफेसर समृद्धि की देखरेख में स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक व्यावसायिक विचारों व विकास योजनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. देवेश एवं डॉ. सुरेंद्र ने रचनात्मकता, नवीनता और व्यावसायिक सोच के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में कल्पना ने प्रथम, जॉनी व हरिश ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंत में प्रोफेसर रितु बजाज ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर और अन्य शोधार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें