फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मास्टर महाबीर सिंह को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
खरखड़ा के मास्टर महाबीर सिंह को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
विज्ञापन
फोटो : 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मास्टर महाबीर सिंह को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा निवासी मास्टर महाबीर सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा में योगदान के लिए श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। रविवार को बाल भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
केंद्रीय आर्य युवक परिषद रेवाड़ी एवं पतंजलि परिवार रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मास्टर महाबीर सिंह ने शैक्षणिक कार्यों के साथ समाजहित में किए गए विभिन्न कार्यों की प्रोफाइल श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समिति के समक्ष प्रस्तुत की थी। समिति ने उनके कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद सम्मान के लिए उनके नाम की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान मिलने पर ग्रामीणों ने मास्टर महाबीर सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका सम्मान गांव के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें