संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहीद भगत सिंह की जयंती शनिवार को शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी की ओर से भगत सिंह चौक धारूहेड़ा में मनाई गई।
कमेटी के सचिव राकेश सैनी ने बताया कि कमेटी के सदस्य शहीद भगत सिंह चौक पर सुबह 9 बजे एकत्रित हुए। इस दौरान रमेश चंद्र एडवोकेट, अजय जांगड़ा, राकेश सैनी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। हमें महान शहीदों के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर कंवर सिंह, ज्ञानीराम, पवन मन्नू, उमेश बंसल, संदीप, पंकज सैनी, हरिनारायण, नवीन अग्निहोत्री,महावीर पंवार, जीतन उपस्थित रहे।