फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद अनिल का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 23 Aug 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। गांव सुलखा में नायब सूबेदार अनिल कुमार के अंतिम संस्​कार में उमड़ी लोगों क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। खंड के सुलखा गांव के सेना के जवान नायब सूबेदार अनिल कुमार (40) का वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सेना के हवलदार मनोज, नायक सुरेश ने बताया कि बावल के सुलखा गांव के जवान नायब सूबेदार अनिल कुमार अरुणाचल प्रदेश के चीन बॉर्डर पर सेना की 201 बटालियन सारा में कार्यरत थे। 20 अगस्त को बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान नायब सूबेदार अनिल कुमार शहीद हो गए। नायक सूबेदार अनिल कुमार का पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक गांव सुलखा लाया गया। सेना के जवानों के द्वारा सात राउंड आसमान में फायर कर सैन्य सम्मान के साथ शहीद नायब सूबेदार अनिल कुमार को सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अनिल सेना में 1999 में भर्ती हुए थे। अनिल कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, एक लड़का (15) एवं लड़की (17) है। नायक सूबेदार अनिल कुमार अभी अपनी बेटी का कॉलेज में एडमिशन कराकर ड्यूटी पर पहुंचे थे। सुलखा गांव के नायब सूबेदार अनिल कुमार के शहीद होने की खबर क्षेत्र में फैल गई। शहीद का पार्थिव शरीर सेना के वाहन के साथ हजारों की संख्या में बाइक रैली निकालकर युवाओं के द्वारा देशभक्ति नारों के साथ गांव लाया गया। शहीद नायब सूबेदार अनिल कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। सुलखा गांव में नायब सूबेदार अनिल कुमार की शहीद होने की सूचना पर हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेता डॉ. पवन कुमार धनवाल परिवार के बीच पहुंचे और परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बेटी तथा अन्य परिवार जनों को ढांढस बंधाया। शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान मुकेश जूली, साधुराम सिंह, डॉ. गोबिंद शरण बागड़ी सहित आसपास के गांवों के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें