संवाद न्यूज एजेंसी
धारुहेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला खैरथल निवासी मानसिंह ने कहा कि उनकी बेटी की शादी नवम्बर 2019 में राजपुरा-आलमगीरपुर निवासी के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसकी बेटी को दहेज के प्रताड़ित करते थे। 10 दिन पूर्व भी उसके साथ जब मारपीट की गई तो वह बेटी के ससुराल पहुंचा। जहां ससुरालियों ने 10 लाख रुपये की डिमांड की। उसने बताया कि रुपये नहीं देने पर 28 जुलाई को बेटी के साथ जमकर मारपीट की गई। उसने ससुरालियों को आश्वासन भी दिया कि वह कुछ दिनों में पैसों का इंतजाम कर पहुंचा देगा। बुधवार रात को उसके पास ससुर का फोन आया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है। जब वे वहां पहुंचे तो बेटी मर चुकी थी। पिता की शिकायत पर पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।