बावल। गांव जड़थल में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पति, ससुर, सास व जेठ के खिलाफ शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार तावडू निवासी गीता (25) की शादी 10 फरवरी 2019 को गांव जड़थल निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। उसे एक लड़का 4 वर्ष का व लड़की 2 वर्ष की है। गीता तावडू की रहने वाली थी। गीता के परिजनों ने पति नरेंद्र, ससुर सतीश कुमार, सास चंद्रो, जेठ हंसराज के खिलाफ गढ़ी बोलनी चौकी में शिकायत देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।