फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बा के निकटवर्ती गांव महेश्वरी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 को राजस्थान जिला डिंग के भरतपुर निवासी गौरी की शादी महेश्वरी गांव में नटवर के साथ हुई थी। गौरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे जिसके चलते वह काफी परेशान रहती थी। गौरी के पिता ने बताया कि शादी के समय सभी डिमांड पूरी की थी, लेकिन फिर भी गौरी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी जानकारी गौरी फोन पर बराबर देती रहती थी। प्रताड़ना से परेशान होकर गौरी ने यह कदम उठाया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस कर रही बारीकी से जांच
सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरी पत्नी नटवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता पातीराम की शिकायत पर पति नटवर, ससुर, सास, ननद, देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें