कोसली। कोसली स्थित एमटीएस सेक्टर एचएसवीपी के हुड्डा पार्क में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की बैठक आयोजित की गई। आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र झाड़ोदिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधान ने बताया कि पूर्व प्रधान राकेश शास्त्री के अथक संघर्ष को वे आगे लेकर जाएंगे। नई कार्यकारिणी सदस्य मिलकर सेक्टर के शेष विकास कार्यों को पूरा करवाएंगी। कोसली सेक्टर की बूस्टिंग स्टेशन की लंबित मांग और शेष सड़कों के निर्माण करवाने के लिए कार्यकारिणी सदस्य जल्द ही एचएसवीपी के अधिकारियों से मिलेंगे। सेक्टर की क्लीनिक और नर्सरी स्कूल की जगह पर बाहरी लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसे हुड्डा प्रशासन द्वारा अब तक नहीं हटाया गया है। जिसके लिए भी संपदा अधिकारी रेवाड़ी से मिलकर बातचीत की जाएगी। बैठक में उपस्थित पूर्व प्रधान राकेश शास्त्री ने नई कार्यकारिणी का पूरा सहयोग करने का समर्थन दिया। बैठक में उपप्रधान यादराम नंबरदार, खजांची सतीश जांगिड़, पूर्व सचिव जितेंद्र यादव, प्रवक्ता रामकुमार, बसंत यादव, सूबेदार मेजर अजय, श्रीभगवान, एसआई दिनेश, मा० मुकेश गुप्ता, मा०धर्मवीर और प्रवीण जांगड़ा उपस्थित रहे।