रोहतक। किर्गिस्तान के बिस्केक में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक की दो बेटियों ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इन बेटियों के पदक जीतने से साथी खिलाड़ियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
छोटूराम स्टेडियम अखाड़ा के कोच मनदीप ने बताया कि जींद की मनीषा यहां अभ्यास करती है। वह 62 किलो भार वर्ग में एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थी। यहां उसने कांस्य पदक जीता है। मनीषा जूनियर कोच भी है। इस खिलाड़ी के चयन से खुशी का माहौल है।
इधर, कोच कुलदीप ने बताया कि टिटौली की अंतिम कुंडू ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर रोहतक का मान बढ़ाया है। स्पर्धा में जोरदार मुकाबले में जीत दर्ज कर इस खिलाड़ी ने खुद को साबित किया है। पिछले चार से कुश्ती का अभ्यास कर रहीं यह खिलाड़ी जार्डन में हुई जूनियर एशियन व जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में द्वितीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।