जिला सह-मीडिया प्रभारी बनने पर मनीष कुमार को बधाई देतीं जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत : प
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से मीडिया विभाग में अहम नियुक्ति की है। उन्होंने कार्यकर्ता मनीष कुमार को जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। मनीष कई वर्षों से संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जिला सोशल मीडिया टीम में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा की परंपरा रही है। संवाद