फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से आये व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
निजी हॉस्पिटल, यहीं पर एडमिट था मरीज। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी । 19 तारीख की रात अहमदाबाद से लौटे व्यक्ति की मौत के मामले में उसकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कि मृतक का एहतियातन कोविड-19 सैंपल लिया गया था। मंगलवार की आई रिपोर्ट में सैंपल निगेटिव पाया गया है। बता दें कि जिले के एक गांव निवासी 42 वर्षीय विजय सिंह 15 अप्रैल को शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। उपचार के दौरान 19 तारीख की रात को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोरोना के चलते विजय सिंह की मौत हुई है। इसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अस्पताल मैनेजमेंट व परिवार वालों के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भेजे थे। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के निजी अस्पताल में कल एक उपचाराधीन मरीज की मौत हो गई थी। प्रशासन ने एहतिहातन उसके शव का सैंपल लिया था। उपायुक्त ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट कोविड निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें